स्मार्ट सिटी के स्मार्ट पार्क: गुड मॉर्निंग मोतीझील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महेश शर्मा/अनिल सिंदूर
कानपुर। शहर भले ही गंगातट पर बसा है पर बनारस की सुबह की तरह का नजारा आपको वहां नहीं मोतीझील में जरूर मिल जाएगा। यहां पर करगिल पार्क, तुलसी उपवन और जापानी गार्डन, राजीव वाटिका को पर्यटकों और शहरवासियों को आकर्षित करने के लिए सजा-धजा दिया गया है। करगिल पार्क पर 1.8 किमी. का सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक पर वाकर और जॉगर मिल जाएंगे। बड़ी सी झील के किनारे प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित मोतीझील लोगों को लुभाने को तैयार है। आधुनिक लाइटिंग आपको देर शाम से रात तक आकर्षित करती हैं।

पार्क में जगह-जगह झूले, बैठने के लिए चेयर, बच्चों के लिए अलग पार्क और प्लास्टिक वेस्ट से लूडो, सांप-सीढ़ी, इक्खल-दुक्खल खेलने तक की व्यवस्था खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है। यही नयी उर्जा का संचार भी इसी से होता। एक अनुमान के मुताबिक 10 हजार लोग रोज मोतीझील में टहलने आते हैं। मोतीझील को सुंदर बनाने के लिए करोड़ो रुपया खर्च किया गया है। एंट्री लेते ही स्वामी विवेकानंद की विशाल मूर्ति और उनके उपदेशों की पट्टिकाएं माहौल में वैचारिक उर्जा संचारित करती है। तुलसी उपवन तो रामायण थीम पार्क है।

Park News

पार्क में मॉर्निंग वॉक करते लोग।

कश्मीर का शिकारा वोट का आनंद भी मोतीझील में उठाया जा सकता है। टहलने वाले करगिल पार्क या तुलसी उपवन से आते ही लाला लाजपतराय सभागार के सामने चटपटे अंकुरित अनाज की रेहड़ी में लोग टहलने के बाद खाते हुए दिख जाएंगे। मट्ठे की दुकानों पर मट्ठा व ब्रेड मक्खन के शौकीनों की जमावड़ा लगा रहता है। हां, चाय की चुस्कियों के लिए बनारसी टी स्टाल 80फिट रोड पर जाना होगा क्यों की मोतीझील की चाय वाली दुकान उठकर वहीं चली गयी। वैसे तो नगर निगम के 600 पार्क हैं पर मोतीझील की बात ही कुछ और है।

स्वच्छता के सजग प्रहरी सुरेंद्र बजाज

मोतीझील के करगिल पार्क मे गोरे-चिट्टे 73 वर्षीय वृद्ध सुरेंद्र बजाज आपको कूड़ा बीनते मिल जाएंगे। बेहद विनम्र बजाज यह कार्य छह साल से रोज कर रहे हैं। स्वच्छता के प्रति जागरूकता का किस कदर अभाव है यह भी आपको मोतीझील में ही मिलेगा। बजाज कहते हैं कि स्वच्छता अभियान को सरकारी त्योहार की तरह मनाने वाले लोग यदि सजग हो जाएं तो गंदगी कहीं नहीं दिखायी देगी। उनके अनुसार पार्कों को स्वच्छ रखने के लिए आपको खुद आना होगा। उन्हें इस काम में बहुत संतोष मिलता है। बजाज ऐसे अकेले व्यक्ति हैं जो मोतीझील में स्वच्छता की अलख जगाएं हैं।

anil sindoor

सुरेंद्र बजाज

संबंधित समाचार