अमरोहा : तिगरी मेले में छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डाला डेरा, पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। तिगरी गंगा धाम में कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान को अभी तीन दिन शेष हैं और तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। मां गंगा के जयकारे व भक्ति गीतों से मेला स्थल गूंजने लगा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। 27 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान है,  जिसके लिए तिगरी गंगा मेले की और श्रद्धालुओं का कारवां बढ़ता हुआ चल रहा है।

शुक्रवार की तड़के से ही काफी संख्या में ट्रैक्टर- ट्राली में श्रद्धालु सवार होकर तिगरी गंगा मेले स्थल पर पहुंचे। गंगा की वीरान रेती पर अब तक लगभग छह लाख श्रद्धालुओं से अधिक डेरे लगकर मेले का लुत्फ उठा रहे हैं। उधर मेला स्थल पर संख्या में इजाफा होने का अनुमान गंगा घाट पर उमड़ी भीड़ को देखकर भी लगाया जा रहा है। जैसे-जैसे कार्तिक पूर्णिमा का स्नान नजदीक आ रहा है। वैसे ही गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

उधर, पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। मां गंगा के जयकारे व भक्ति गीतों से मेला स्थल गूंज रहा है। बच्चे और बड़े मां गंगा के आंचल व रेत पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। मेला प्रभारी परवेज चौहान ने बताया कि मेले में आए श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए सभी पुलिस चौकियों पर अलर्ट करते हुए सुरक्षा के लिए कमर कसी ली है। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: मोहम्मद शमी ने कहा- प्रधानमंत्री का गले लगाना सबसे ज्यादा यादगार

संबंधित समाचार