रायबरेली : छत से फिसलकर नीचे गिरी युवती, हुई मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राही/ रायबरेली, अमृत विचार। छत पर टहल रही एक युवती अचानक फिसल कर नीचे गिर गई। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना गुरुवार देर रात की है। 

भदोखर थाना क्षेत्र के गांव झकरासी निवासी दिलीप कुमार की बेटी निधि (18 वर्ष )  गुरुवार की देर रात खाना खाकर अपने घर की छत पर टहल रही थी। बताते हैं कि उसके छत पर रेलिंग नहीं है, और टहलते समय अचानक वह फिसल गई। उसने खुद को संभालने की कोशिश की  किन्तु वह नियंत्रित नहीं हो पाई और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। तत्काल परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी करेगी Light & Sound शो का आयोजन, दिखेगी गुरुनानक देव की जीवनी

संबंधित समाचार