अयोध्या : नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा, नगर आयुक्त के खिलाफ धरने पर बैठे पार्षद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। शनिवार को गांधी सभागार में चल रही नगर निगम बोर्ड की बैठक में जबरदस्त हंगामा हो गया है। नगर आयुक्त की कार्य प्रणाली को लेकर भड़के पार्षद बोर्ड बैठक छोड़ धरने पर बैठ गए हैं। इस स्थिति को देखकर नगर आयुक्त विशाल सिंह बैठक बीच में ही छोड़ बाहर आ गए।

8 - 2023-11-25T145716.858
     
धरने पर बैठे पार्षदों का आरोप है कि नगर आयुक्त अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुँचाने के लिए पार्षदों द्वारा दिये गए जनता हित के कार्यों को दरकिनार कर अपने विवेक से अपने करीबी ठेकेदारों को लाभ पहुंचा रहे हैं। आरोप है कि नगर आयुक्त द्वारा पार्षदों का फोन भी कभी नहीं उठाया जाता है। बैठक में यह मामला उठने पर पहले नोक -झोक हुई उसके बाद हंगामा शुरू हो गया। इस संबंध में नगर आयुक्त से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन काल रिसीव नहीं हुई।

ये भी पढ़ें -देव दीपावली महोत्सव : गंगा घाटों पर आधुनिक उपकरणों के साथ मुस्तैद रहेगी NDRF

संबंधित समाचार