प्रयागराज : कंडक्टर पर हमला करने वाले लारेब के घर पर लटका ताला, परिवार फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। डेज मेडिकल कॉलेज के समीप सिटी बस में कंडक्टर को चापड़ से मारने वाले बीटेक के छात्र लारेब हाशमी के मामले में सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं लारेब के घर पर ताला लटका हुआ है। पुलिस लगातार परिवार और उसके करीबियों की तलाश कर रही है। 

जानकारी के अनुसार बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक नई बात सामने आई है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच आठ रुपये को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद से लारेब के सिर पर खून सवार था। इस हमले में हरिकेश की गर्दन और शरीर के दूसरे हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं घटना के बाद लारेब हाशमी का परिवार घर पर ताला लगाकर कहीं चला गया है। पुलिस लारेश हाशमी के मामले में उनके पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। 

यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधन ने शनिवार को बीटेक छात्र लारेब को निलंबित कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। वहीं एटीएस और आईबी सहित दूसरी सुरक्षा इकाइयों ने लारेब से आतंकी कनेक्शन की आशंका पर घंटों पूछताछ की है। वारदात को अंजाम देने के बाद लारेब ने सोशल मीडिया पर चापड़ दिखाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया, जो अब वायरल है। लारेब ने वीडियो में कहा, “वो मुसलमानों को गाली दे रहा था…मैंने उसे मारा है। वो बचेगा नहीं, मरेगा। लब्बैक या रसूल अल्लाह, जिसने हुजूर के खिलाफ बात कही है…हम उसे मार देंगे। ये हुकूमत मोदी की और योगी की नहीं है। ए मुसलमानों अपनी जान हुजूर के लिए कुर्बान कर दो…लाशों के ढेर लगा देंगे इंशाअल्लाह…अल्लाह हू अकबर…अल्लाह हू अकबर।

ये भी पढ़ें -देव दीपावली कल, लाखों दीयों से रोशन होंगे काशी के घाट - CM योगी करेंगे मेहमानों का स्वागत

संबंधित समाचार