Mann Ki Baat: सीतापुर के मदरसों में भी सुनी गई मन की बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सीतापुर जिले में विभिन्न मदरसों में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनी गई। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष इंजीनियर समीर अहसन रिजवी ने रणनीति बनाकर विभिन्न मदरसों में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन कराया।

 

जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रत्येक मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र में आने वाले मदरसों में जाकर के मन की बात कार्यक्रम को सुना और वहां उपस्थित छात्रों से वार्तालाप की, जिला अध्यक्ष ने स्वयं महमूदाबाद में पैंतेपुर स्थित ऐडेड मदरसा शमसुल उलूम में जाकर वहां उपस्थित 450 से 500 छात्रों के साथ बैठकर मन की बात सुनी। 

Untitled

कार्यक्रम के बाद मदरसे में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के आदेश के क्रम में खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 

cats001

कार्यक्रम में नगर पंचायत पैतेपुर चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी उरूज आलम, वरिष्ठ नेता मोहन प्रसाद बारी, मंडल अध्यक्ष भाजपा पैतेपुर सर्वेंद्र विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नफीस अहमद, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कल्लू भाई, मंडल महामंत्री मोहम्मद आमिर खान (एड),  मंडल उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आरिफ खान, मंडल अध्यक्ष पहला मोहम्मद वसीम, नगर अध्यक्ष महमूदाबाद शफीक कुरैशी, पैतेपुर मदरसे के प्रबंधक श्री सैयद अख्तर ,पैतेपुर मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना अब्दुल करीम, मैनेजर सईद अख्तर, मौलाना सुल्तान आरिफ, मौलाना मोहम्मद शाहिद मास्टर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -देव दीपावली कल, लाखों दीयों से रोशन होंगे काशी के घाट - CM योगी करेंगे मेहमानों का स्वागत

संबंधित समाचार