लखनऊ: डिप्टी सीएम ने गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरू गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख भाइयों और प्रदेश वासियों को बधाई दी है। डिप्टी सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखी और कहा- "परमात्मा का नाम जपो, मेहनत करो-काम करो, और जरूरतमंदों की मदद करो।।"

सिख सम्प्रदाय के संस्थापक व प्रथम गुरु महान समाज सुधारक "गुरु नानक देव जी" की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। समस्त देश व प्रदेश वासियों को 554वें "प्रकाश पर्व" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बता दें कि गुरू नानक जी का जन्म ननकाना साहेब में हुआ था। यह इलाका अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आता है। गुरू नानक जी ने हमेशा गरीबों दुखियों की भलाई में जीवन लगाने की बात कही थी।

वो हमेशा जात पात भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ थे। उन्होंने भगवान कृष्ण के कर्मयोग की ही सलाह अपने भक्तों को दी थी। आज सोमवार को उनकी जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा: गंगा-यमुना में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया दान-पुण्य व दीपदान

संबंधित समाचार