महाराष्ट्र: बस पलटने से 15 यात्री घायल, आ रही थी ठाणे से चांदगढ़ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोल्हापुर। महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर टॉप फाटा में सोमवार सुबह राज्य परिवहन की एक बस पलट जाने से 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ठाणे से चांदगढ़ आ रही बस एक मंदिर के सामने मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गयी।

घटना में करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को छत्रपति प्रमिलाराहे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - छगन भुजबल ने कहा- मराठा आरक्षण मुद्दे पर न्यायमूर्ति शिंदे समिति का काम पूरा हुआ, किया जाना चाहिए भंग

संबंधित समाचार