लखनऊ: ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में विभिन्न दलों के नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
लखनऊ। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सोमवार को यहां उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ब्रजेश पाठक के समक्ष लखनऊ नगर निगम के पूर्व पार्षद सुरेश अवस्थी, दिलीप श्रीवास्तव, अमित मौर्य, सुभाषिनी मौर्या, अनुराग पाण्डेय, सुनील शुक्ला, रामू सान्याल, अखिलेश गिरि ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इनके अलावा पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक हरीश कुमार, प्रगतिशील व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुग्रीव मौर्य, लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ आनंद, मौलाना इलियास सहाय नदवी, समाजवादी पार्टी के नगर सचिव दिपेन्द्र सिंह दीपू, पार्षद अशोक कुमार उपाध्याय, पूर्व पार्षद सगीर खान समेत अन्य ने भी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, वंचितों, शोषितों सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए बिना भेदभाव के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में केन्द्र में श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद गरीब कल्याण के संकल्प के साथ जनहित के जितने कार्य हुए उतने पहले कभी नहीं हुए। आज भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे है।
ये भी पढ़े:- एलयू के आचार्य नरेन्द्र देव हॉस्टल पहुंचे नेपाली सांसद, 59 नंबर कमरा देखकर हुए भावुक
