बरेली: दिन में कोहरे ने लुढ़काया अधिकतम तापमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार को बारिश के आसार

बरेली, अमृत विचार। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से मंगलवार को जिले में बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार को ही सुबह ही बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई। वहीं पहाड़ पर बर्फवारी से ठंडी हवाएं भी चलीं। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जिले में मंगलवार को हल्की बारिश के बाद ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी।

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से लेकर 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। अगर बारिश होती है तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान है।

एक सप्ताह का पूर्वानुमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम

28 नवंबर 25             11

29 नवंबर 26             11

30 नवंबर 27             12

1 दिसंबर 27              13

2 दिसंबर 26             14

3 दिसंबर 26             12

ये भी पढ़ें- बरेली: गांवों में जल्द बिछेगा सीसीटीवी कैमरों का जाल

संबंधित समाचार