मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित ऑटो ने खडे ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, तीन की मौत और आठ जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के, फकुली पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार को सुबह एक अनियंत्रित ऑटोरिक्शा के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार देने से, ऑटोरिक्शा पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

फकुली पुलिस चौकी के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) अनीस कुमार ने बताया कि मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे खड़े ट्रक को अनियंतित्र ऑटोरिक्शा ने पीछे से टक्कर मारी।

उनके अनुसार, इस हादसे में घायल हुए सभी आठ लोगों को इलाज के लिए और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है । एएसआई ने बताया कि ऑटोरिक्शा पर सवार ये सभी लोग कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोनपुर से गंगा स्नान कर अपने जिला सीतामढ़ी लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने द्रमुक मंत्री बालाजी की जमानत याचिका पर सुनवाई से किया इनकार 

संबंधित समाचार