मुरादाबाद: 'टीएमयू में कई छात्राओं की मौत की हो सीबीआई जांच', कलेक्ट्रेट कार्यालय पर शिवसैनिक ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते शिवसैनिक

मुरादाबाद, अमृत विचार। शिवसेना के मंडल प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर किया। उन्होंने  प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारी को देकर तीर्थंकर  महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में बीटेक की छात्रा करुणा विश्वकर्मा सहित अन्य छात्राओं की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की। 

शिवसैनिकों का कहना है कि एक ही संस्थान में बार बार ऐसी घटनाएं सामान्य नहीं है। इसकी सच्चाई सीबीआई जांच में सामने आ सकती है। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में जिला प्रमुख गुड्डू सैनी, महानगर प्रमुख मनोज ठाकुर, जिला अध्यक्ष भवानी सेना ठाकुर मंजू राठौर, युवा जिला प्रमुख अंकित ठाकुर, धर्मेंद्र चड्ढा, ओमप्रकाश सैनी, प्रमोद सागर, राजा सैनी, ठाकुरदास सैनी, मोहर सिंह कश्यप, राहुल सागर, सत्यवीर सिंह, बाबू खान आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : चीन में फैले एवियन इन्फ्लूएंजा को लेकर जिला अस्पताल सर्तक

संबंधित समाचार