रोजगार मेला: मोदी गुरुवार को वितरित करेंगे 51,000 नियुक्ति-पत्र 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

यह जानकारी मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति में दी गयी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी 30 नवंबर को शाम चार बजे नियुक्त व्यक्तियों को संबोधित भी करेंगे। सरकार ने अपने विभागों और संगठनों को नियुक्ति पत्र वितरित करने को लिए कुछ समय से इसी तरह के राजेगार कार्यक्रम आयोजित करती है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि रोजगार मेला देश भर में 37 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस पहल का समर्थन करने वाले केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, रक्षा मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के लिए हैं।

नवनियुक्त सरकारी कर्मियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है। इसमें सीखने के प्रारूप के लिए 800 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं। 

ये भी पढ़ें - मणिपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने शवों के अंतिम संस्कार के लिए किए निर्देश जारी 

संबंधित समाचार