बरेली: आरटीओ कार्यालय के बाहर ध्वस्त किए गए दलालों के अड्डे
बरेली,अमृत विचार। मंगलवार को बदायूं एआरटीओ कार्यालय में डीएम के छापे के बाद बरेली आरटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया। देर शाम संभागीय परिवहन अधिकारियों ने मीटिंग कर दलालों पर एक बड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया। फैसले के बाद आरटीओ कार्यालय के बाहर लग रहे दलालों के अड्डों को ध्वस्त कर दिया। अमृत विचार …
बरेली,अमृत विचार। मंगलवार को बदायूं एआरटीओ कार्यालय में डीएम के छापे के बाद बरेली आरटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया। देर शाम संभागीय परिवहन अधिकारियों ने मीटिंग कर दलालों पर एक बड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया। फैसले के बाद आरटीओ कार्यालय के बाहर लग रहे दलालों के अड्डों को ध्वस्त कर दिया।
अमृत विचार भी लगातार आरटीओ में दलाली की खबरों को प्रमुखाता से छापा था। जिसका अधिकारियों ने संज्ञान लिया और एक मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की।

संभागीय परिवहन विभाग के बाहर दलालों ने अपना अड्डा बना लिया था। बाहर आने वाले हर व्यक्ति को कार्यालय के अंदर जाने से पहले ही उसे रोक कर लिया जाता था। और काम कराने के नाम पर जमकर दलाली होती थी। हालात यह हो गए थे कि व्यक्ति को कोई भी काम बिना दलाल के नहीं हो पाता था।
अमृत विचार ने बीते दिनों एक स्टिंग के जरिए आरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों का पर्दाफाश किया था। इसके बाद हाल ही में अमृत विचार ने विभाग के अंदर होने वाली दलाली को भी प्रमुखता से छापा था। इसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
एआरटी प्रशासन आरपी सिंह का कहना है कि पिछले कई वर्षों से आरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों ने अपना अड्डा जमा रखा था। मंगलवार देर शाम ऑफिस बंद होने के बाद जेसीबी से सभी अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया। आरपी सिंह का कहना था कि ध्वस्त किए गए अड्डों पर यदि किसी ने दोबारा से अपना अड्डा बनाने की कोशिश की तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

