कासगंज: जिला जेल में बरती जाए सतर्कता, नहीं पहुंचे प्रतिबंधित सामग्री
डीएम, एसपी ने जेल अधीक्षक को दिशा निर्देश, अधिकारियों ने मंगलवार को जेल का निरीक्षण
कासगंज, अमृत विचार : मंगलवा को एसपी और डीएम ने जिला जेल का निरीक्षण कर बैरकों की तलाशी ली गई। डीएम ने जेल अधीक्षक को सफाई व्यवस्था बनाए रखने, मानक के अनुरूप खान-पान बंदियों को उपलब्ध कराने एवं कोई भी प्रतिबंधित वस्तु जेल के अंदर न पहुंच सके इसके लिए सतर्कत बरतने जाने के निर्देश दिए।
दोपहर को डीएम सुधा वर्मा, एसपी सौरभ दीक्षित पचलाना स्थित जिला कारागार के निरीक्षण को पहुंचे। अधिकारियों ने यहां सफाई व्यवस्था देखी। अधीनस्थों से बैरकों में चेकिग कराई लेकिन कुछ भी आपत्ति जनक नहीं मिला। इसके बाद मैस में बंदियों के लिए बनाए जा रहे खाने की गुणवत्ता देखी। कारागार अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदियों का समय-समय पर परीक्षण करें। रोगियों का उपचार किया जाए। उन्होंने जेलर विजय विक्रम सिंह को निर्देशित किया कि जेल में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
डीएम एसपी बंदियों से बातचीत कर जेल की व्यवस्थाओं में बारे में जानकारी ली। बंदियों को सलाह दी गई कि वह अच्छा आचरण करें। अधिकारियों ने महिला बैरक में बंद महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में भी जानकार ली।
