Bareilly News: बरेली की कार के नंबर पर गाजियाबाद में चल रहा ऑटो, धड़ाधड़ हुए चालान तो टेंशन में आया कार मालिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आपकी कार घर पर खड़ी हो या फिर कार चलाते वक्त आपने ट्रैफिक नियमों का पालन भी किया, बावजूद इसके बावजूद इसके आपका फोन चालान के मैसेजों से भर जाए तो घर बैठे की सिरदर्दी मिल जाएगी। ऐसा ही फरीदपुर के एक शख्स के साथ हुआ। पीड़ित ने माजरा पता किया तो वो भी हैरान रह गया।  उसकी कार के नंबर को ऑटो की फर्जी नंबर प्लेट पर लगाकर दौड़ाया जा रहा था।

पुलिस तक पहुंचा मामला
दरअसल फरीदपुर क्षेत्र में वाहन नंबर के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। एक टेम्पो चालक पर कार की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने का आरोप लगा है। इससे कार मालिक को लगातार ट्रैफिक चालानों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने इस परेशान से निकलने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

फर्जी नंबर से गाजियाबाद में चल रहा ऑटो
बता दें कि मोहल्ला मिर्धान नई बस्ती निवासी अहमद अली खान ने जिलाधिकारी, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की कि उनकी कार का नंबर लगाकर एक टेम्पो नोएडा और गाजियाबाद में चलाया जा रहा है। वहां होने वाले चालानों के मैसेज उनके मोबाइल पर पहुंच रहे हैं। 

मानसिक तनाव में आया कार चालक
पीड़ित का कहना है कि वह बेवजह आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी झेल रहा है। आशंका जताई कि यह किसी गिरोह का काम हो सकता है, जो दूसरे वाहनों के नंबर का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से वाहन चला रहा है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।

 

संबंधित समाचार