जौनपुर में 5000 का रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने मंगलवार को जौनपुर जिले में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नरौली तिराहे पर एक लेखपाल को चक मार्ग की पैमाई करने के एवज में पांच हजार का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सरायख्वाजा थाना एवं शाहगंज तहसील क्षेत्र के नरौली तिराहे पर किसान राजनाथ के चकमार्ग के नापने का आदेश न्यायालय द्वारा दिया गया था। 

चक मार्ग की पैमाइश के लिए शाहगंज तहसील में तैनात राजस्व लेखपाल रामविलास मौर्य गुलालपुर रोड के नरौली तिराहे पर पहुंचकर गरीब किसान राजनाथ से पैसे की लेनदेन की बात करने लगे, लेकिन गरीब किसान राजनाथ के द्वारा पैसे न देने पर चकमार्ग का मापन नहीं हो पा रहा था।

जिसकी शिकायत उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम को पहले से दे रखी थी, उसके बाद आज शाम चार बजे के आसपास मां दुर्गा जी सेकंडरी विद्यालय के नरौली तिराहे पर पांच हजार देने की बात तय थी। तय समय पर पैसे के लेनदेन के दौरान ही मौके पर एंटी करप्शन वाराणसी मंडल की टीम रंगे हाथ रामविलास मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। जांच पड़ताल के बाद उसे थाना सरायख्वाजा लाया गया, जिसकी विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। 

एंटी करप्शन टीम में गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक मैनेजर सिंह,निरीक्षक नीरज कुमार सिंह , निरीक्षक योगेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार राय,विशाल उपाध्याय सुमित कुमार भारती,आरक्षी अजय कुमार यादव,विनोद कुमार लोग शामिल थे। 

ये भी पढ़ें -बाराबंकी : निर्माणाधीन सड़क पर पड़े केमिकल से फिसली बाइक, पूर्व प्रधान की मौत

संबंधित समाचार