माघ मेला 2024 :  पुलिस अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया भूमि पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। संगम नगरी प्रयागराज में गंगा की रेती पर बसने वाले माघ मेले की तैयारियां शुरू हो गयी है। जनवरी 2024 में शुरू होने वाले माघ मेले की तैयारियों के सिलसिले में मेला क्षेत्र में पुलिस विभाग की तरफ से तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं। बुधवार को माघ मेला, पुलिस लाइन्स के लिए अधिकारियों ने भूमि पूजन किया। इस भूमि पूजन के साथ ही पुलिस लाइन के निर्माण के लिए भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

माघ मेला क्षेत्र में पुलिस लाइन के अलावा थाना, चौकी, चेकिंग पॉइंट, फायर स्टेशन आदि का भी निर्माण करवाया जाता है। प्रत्येक वर्ष लगने वाले माघ मेला की तैयारियों के प्रारम्भ होने का सिलसिला शुरू हो गया है, इसके पश्चात मेला क्षेत्र में पुलिस थानों और पुलिस चौकियों के निर्माण के कार्य भी प्रारम्भ हो जायेंगे, साथ ही मेला क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की तैनाती भी शुरू कर दी जायेगी।  

महाकुम्भ मेला वर्ष 2024-25 में प्रयागराज में आयोजित होना है, इसके ठीक पहले जनवरी 2024 से शुरू होने वाले माघ मेला को पुलिस कुम्भ मेला के अभ्यास के रूप में आयोजित करने जा रही है। इस माघ मेला की तैयारी पिछले माघ मेला से बेहतर बनाने के लिए पुलिस आयुक्त की तरफ से विशेष रणनीति के तहत योजना बनाई जा चुकी है। माघ मेला-2024 के प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी, पौष पूर्णिमा 25 जनवरी, मौनी अमावस्या 9 फरवरी, बसंत पंचमी 14 फरवरी, माघी पूर्णिमा 24 फरवरी एवं महाशिवरात्रि 8 मार्च के तहत माघ मेला के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी।

ये भी पढ़ें -पहली बार कार्षिण पीठाधीश्वर गुरु शरणानंद महाराज ने सोमेश्वर महादेव मंदिर में फहराया शिखर ध्वज

संबंधित समाचार