बरेली: पुराने बस अड्डे पर महिला की मौत, कर्मचारियों बोले ठंड से हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुराने बस अड्डे पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। रोडवेज कर्मचारियों का मानना है कि महिला की ठंड लगने से मौत हुई है।

हालांकि कोतवाली पुलिस महिला के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुराने बस अड्डे पर बुधवार की दोपहर एक बजे पूछताछ केंद्र के पास 50 साल की उम्र की महिला का शव पड़ा था। यात्रियों ने इसकी जानकारी स्टेशन इंचार्ज लक्ष्मी राठौर को दी।

उन्होंने फोन करके कोतवाली पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने भी आसपास के लोगों की मदद से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्टेशन इंचार्ज लक्ष्मी राठौर ने बताया कि महिला को बस अड्डे पर पहले कभी नहीं देखा गया था। दोपहर यात्रियों ने उसके बेसुध लेटे होने की सूचना दी तो मौके पर जाकर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं।

ये भी पढ़ें - बरेली: टैक्ट्रर ने मारी बाइक सवार को टक्कर, एक मौत, दो घायल 

संबंधित समाचार