बरेली: टैक्ट्रर ने मारी बाइक सवार को टक्कर, एक मौत और दो घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना नवाबगंज के गांव दलेल नगर निवासी जितेंद्र के रिश्तेदार ने बताया कि कल देर शाम वह नवाबगंज कस्बे से दवाई लेकर बाइक से अपनी भाभी ममता और भतीजे के साथ घर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर उन्हें तेज गति से जा रहे टैक्ट्रर  ने टक्कर मारने से जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ममता सहित बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

संबंधित समाचार