Kanpur Weather Today: अचानक बदला मौसम… सर्द हवाएं चलने से बढ़ी ठंड, बूंदा-बांदी भी हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में अचानक मौसम ने करवट ले लिया।

कानपुर में अचानक मौसम ने करवट ले लिया। सर्द हवाएं चलने से ठंड भी बढ़ी है। इसके साथ ही बूंदा-बांदी भी हुई।

कानपुर, अमृत विचार। सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों ने शहर में शुक्रवार तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम अचानक बदल सकता है। बुधवार को विभाग की ओर से न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री से बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई। पारा 10 डिग्री से 12.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

अधिकतम में 1.6 और न्यूनतम में 2.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। हवा की दिशा उत्तर पूर्वी हो जाने से दिन और रात का पारा थोड़ा चढ़ गया। वहीं, गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ले लिया। बूंदा-बांदी होने से ठंड भी बढ़ गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि विक्षोभ निकलने के बाद तेज सर्द हवाएं चलेंगी जिससे सर्दी बढ़ेगी। मौसम में अचानक परिवर्तन होने की संभावना है। मौसम पर सीएसए के वैज्ञानिक एसएन सुनील पाण्डेय ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार को शहर में छींटे पड़ने या बारिश होने की संभावना है। अब धीरे-धीरे सर्दी बढ़ती जाएगी। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर भी धीरे-धीरे शहर पर आएगा। पहाड़ों से बर्फीली हवा आएगी तो सर्दी बढ़ती जाएगी। 

ये भी पढ़ें- Hamirpur News: बच्ची के अपहरणकर्ता की पुलिस से मुठभेड़… पैर में लगी गोली, सकुशल बरामद, 12 घंटे में किया खुलासा

संबंधित समाचार