बहराइच : बच्चों ने प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के उदभव शिक्षा निकेतन आईपीएल इकाई जरवलरोड परिसर में विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित प्रयोगत्मक अधिगम की श्रेष्ठतम प्रक्रिया की प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। बच्चों के द्वारा तैयार किये गए माडल एवं प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

आईपीएल ईकाई जरवलरोड द्वारा संचालित विद्यालय उदभव शिक्षा निकेतन में शिक्षा प्राप्त कर रहे अंग्रेजी माध्यम के छात्रों द्वारा प्रदर्शनी में शिक्षकों की सहायता से तैयार माडलों का प्रदर्शन एव संबंधित जानकारी अंग्रेजी भाषा में देकर आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया । जिसमें विज्ञान, शोसल सांइस, इन्वायर मेंटल साइंस, हिंदी, संस्कृत, व्याकरण, पर आधारित विद्यालय की यूनीफार्म में सजे धजे ग्रामीण परिवेश के बच्चों ने फर्राटेदार इंग्लिश में व्याख्यान देकर अपने सुरूचिपूर्ण प्रस्तुतिकरण से विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। 

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यालय के प्रबंधक टीएस राणा ने कहा कि प्रयोग केवल विज्ञान का ही अधिगम नहीं है। बल्कि हर विषय का प्रयोगत्मक कौशल विषय को ग्राह्य एव सुगम बनाता है। प्रदर्शनी में उपस्थित प्रधानाचार्य आचार्य ओंकार नाथ शुक्ला, लेखाधिकारी अजीत कुमार सिंह, गन्ना प्रबंधक सीपी सिंह, पीएस सुनील  कुमार श्रीवास्तव, समाजसेवी ओम प्रकाश अवस्थी, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, आदि गणमान्य अतिथियों के द्वारा अवलोकन कर छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य गर्वित श्रीवास्तव, विज्ञान शिक्षिका श्वेता सिंह, रूचि पाण्डेय, धैर्या सिंह का योगदान रहा।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : शहर के चौराहों पर लगे Red signal की न करें अनदेखी, कटेगा चालान  

संबंधित समाचार