Etawah News: पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, पैर में लगी गोली… गिरफ्तार, एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी
इटावा में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी।
इटावा में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाश की गोली कार्यवाहक एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।
इटावा, अमृत विचार। बकेवर थाना पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान पल्सर सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई बदमाश व पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष की बुलेटप्रूफ जैकेट में बदमाश की गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया।
पकड़ा गया बदमाश थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है तथा इटावा औरैया कानपुर देहात सहित कई जनपदों में उसके विरुद्ध कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह सीओ भरथना विवेक जावला भी मुठभेड़ स्थल पर मौके पर ही रात्रि में पहुंचे।
बकेवर थाना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसएसआई राजकुमार सिंह ने बताया बुधवार की रात्रि में थाना पुलिस की गाड़ी के साथ मय फोर्स के क्षेत्र में गश्त कर रहे थे क्षेत्र में ग्रस्त करते हुए व्यासपुर से इकनौर गांव की तरफ जा रहे थे।तभी व्यासपुर के आगे रजवाहा के पास तकरीबन रात्रि करीब 12 बजे एक लाल पल्सर पर सवार संदिग्ध एक बदमाश जाते दिखे।
इस पर पुलिस की गाड़ी देखकर पल्सर सवार ने पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी। बदमाश की एक गोली उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले ही वह फायरिंग कर खेतों की तरफ भागने लगे फायर होती देख पुलिस ने भी पोजीशन लेकर बदमाशों पर फायरिंग करना शुरू किया।
जिससे पुलिस की गोली उस बदमाश के पैर में लगी गोली लगने के बाद घायल हुए बदमाश को दौड़कर पुलिस ने दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल बदमाश में ने पूछताछ में अपना नाम शिवम सविता निवासी व्यासपुर बताया।पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध इटावा, औरैया, कानपुर देहात जनपदों में 18 मामले विभिन्न संगीन धाराओं में दर्ज है। जसवंतनगर थाना के एक मामले में वांछित चल रहा था।
बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई कार्यवाहक एसओ की जान
बदमाश की मुठभेड़ के दौरान बदमाश के। तमंचे की एक गोली कार्यवाहक एसओ की जैकेट में लगी वह तो कार्यवाहक एसओ राजकुमार सिंह व उनके हमराह सिपाही अवनीश अंकित भी बुलेटप्रूफ़ जैकेट पहने हुए थे। मुठभेड़ के दौरान पहनी हुई बुलेटप्रूफ जैकेट कार्यवाहक एसओ के लिए वरदान बन गयी।
ये भी पढ़ें- Banda: मुठभेड़ में लूट के आरोपी के पैर में लगी गोली… पुलिस ने किया गिरफ्तार, ठेकेदार को गोली मारकर लूटे थे रुपये
