Etawah Crime: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मिला पूर्व फौजी का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर इटावा में पूर्व फौजी का शव मिला।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर इटावा में पूर्व फौजी का शव मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम चढ़रउआ थरी में एक रिटायर्ड फौजी के परिजनों में बीती रात्रि करीब 11 बजे उस समय कोहराम मच गया। जब औरैया पुलिस ने परिजनों को रिटायर्ड फौजी अखिलेश यादव 42 वर्ष पुत्र सिपाई राम का शव ग्राम जुआ पुल के समीप बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की रोंग साइड सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त पड़ा होने की सूचना मिली।
रिटायर्ड फौजी की दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही परिजन व ग्रामीण रात्रि में ही घटनास्थल पहुँच गए। घटनास्थल पर पहुँचे ग्रामीणों ने बताया कि रिटायर्ड फौजी अखलेश यादव भरथना से सब्जी आदि घरेलू समान लेकर गांव लौट रहा था, लेकिन उस उक्त घटनास्थल पर कैसे पहुँचा यह चिन्ता का विषय बना हुआ है। जबकि भरथना से गांव वापस लौटने का सीधा व सरल रास्ता इटावा-कन्नौज हाईवे स्थित छोला मंदिर के पास बंबा से था।
अखिलेश वहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर और रोंग साइड कैसे पहुँचा किसी की समझ नही आ रहा है। फिल्हाल औरैया पुलिस ने रिटायर्ड फौजी अखिलेश यादव के शव को सड़क दुर्घटना के तहत मौत मानते हुए कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
मृतक रिटायर्ड फौजी के दो पुत्रों में एक पुत्र अनिल यादव फ़ौज में तैनात है, जबकि दूसरा पुत्र आलोक यादव गांव रहकर खेतीबाड़ी का कार्य करता है। रिटायर्ड फौजी अखिलेश यादव की मौत की खबर से पत्नी रमादेवी यादव उनके दोनों पुत्र सहित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें- Etawah News: पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, पैर में लगी गोली… गिरफ्तार, एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी
