लखनऊ: डिलीवरी कर्मी कंपनी के 13 लाख गबन कर फरार, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा, दूसरे मामले में वेबसाइट डिजाइनिंग के नाम पर 4.77 लाख हड़पे

लखनऊ, अमृत विचार। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो मामले में छह लोगों के खिलाफ करीब 17 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। ऑनलाइन सामान भेजने वाली कंपनी के डिलीवरी कर्मी 13 लाख रुपये लेकर फरार हो गये। दूसरे मामले में वेबसाइड डिजाइन करने के नाम पर पीड़ित के रुपये हड़पे गये। शिकायत पर पुलिस आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

ट्रांसपोर्ट नगर निवासी रामसागर सिंह ने सरोजनीनगर थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी कंपनी प्रदेशभर में ऑनलाइन डिमांड पर डिलीवरी कर्मियों से लोगों तक सामान भेजा जाता है। बताया कि चार डिलीवरी कर्मियों ने कंपनी से सामान लेने के बाद रुपये गबन कर लिये।

बताया कि अकाउंट खंगालने पर पता चला कि चारों ने करीब 13 लाख रुपये हड़प लिये हैं। पुलिस ने मथुरा निवासी आरोपी धीरज सिंह, बदायू निवासी कोशल किशोर और फर्रुखाबाद निवासी रामकृष्ण और गाेविंद के खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया है। दूसरे मामले में वजीरगंज थाने में पंडित नगर निवासी शरद गुप्ता ने तहरीर दी।

बताया उनकी ग्लोबल मेटोरिको कंज्यूमर कंपनी में डिजिटल मार्केटिंग वेबसाइट की डिजाइनिंग का काम होता है। गाेमतीनगर निवासी अभिषेक सिंह व मनीष सिंह ने उससे कार्यालय में संपर्क किया। बताया कि उनकी कंपनी में यही काम करती है। उनके पास बेहतर टीम है। ऐसे में वह मनचाहा काम करा देंगे। अभिषेक की कंपनी में पहले भी कार्य कराया था। इसके चलते भरोसे में आकर एक काम दिया, इस काम में कुल खर्च करीब पांच लाख बताया। 50 हजार रुपये एडवांस भी दे दिये।

एग्रीमेंट के बाद अभिषेक सिंह के खाते में कुल 4.77 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये। एग्रीमेंट के अनुसार दिसंबर 2022 में काम पूरा करना था, जो तय समय में पूरा नहीं हुआ। पीड़ित ने बताया आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो काम चालू होने की बात कहते हुए दो लाख के फर्जी बिल दिखा दिये। आरोपी से रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने अभिषेक व मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ : हत्या के दोषी पिता पुत्र को आजीवन कारावास, लगा अर्थदण्ड

संबंधित समाचार