रामपुर: मैरिज हाल में ताला डालकर दूल्हे संग बरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

10 घंटे देर से आने पर भड़क गए थे दुल्हन के परिजन, समझौते के बाद बिना दुल्हन के वापस गए बाराती

रामपुर/सैदनगर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में दिन की बारात रात को पहुंची तो हंगामा हो गया। लड़की पक्ष में दूल्हे संग बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। समझौते के बाद बिना दुल्हन के बारात वापस घर लौट गई।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता स्थित एक मैरिज हॉल में गुरुवार को दो लड़कियों की बारात आनी थी। एक बारात तो दोपहर को आ गई, लेकिन दूसरी बारात नहीं पहुंची। शाम तक बारात नहीं आई तो मैरिज हॉल में हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष ने फोन से संपर्क कर बारात न आने का कारण पूछा।

इस दौरान मालूम हुआ दुल्हा घर से गायब हो गया है। पुलिस हरकत में आई तो दूल्हे के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात करीब 8 बजे दूल्हे को तलाश कर लिया गया। दिन की बारात रात को मैरिज हॉल करीब 9 बजे पहुंची तो हंगामा हो गया।

इस दौरान दुल्हन पक्ष ने मैरिज हाल में ताला डालकर दूल्हे संग बरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात को दोनों पक्षों में पंचायत हुई और बारात बिना दुल्हन के वापस चली गई।

ये भी पढ़ें:- Israel Hamas War: गाजा पर इजरायली हमलों में 32 की मौत, कई घायल

संबंधित समाचार