लखनऊ : जाति पूछ कर थानाध्यक्ष कहते हैं अपशब्द, ऑडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/बलिया, अमृत विचार। बलिया में पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है। यह किरकिरी कोई और नहीं बल्कि एक दरोगा के कारण होना बताया जा रहा है। दरोगा पर जाति पूछ कर अपशब्द कहने का आरोप लग रहा है। यह आरोप पंकज सिंह नाम के शख्स की तरफ से लगाया गया है। इसका एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  इस मामले में आजाद अधिकार सेना ने उचित कार्रवाई की मांग करते हुये सोशल मीडिया एक्स पर एक ऑडियो भी शेयर किया है। जिसमें अपशब्द की बात सुनाई पड़ रही है। हालांकि अमृत विचार इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इस पूरे मामले में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने पूर्व थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व चांदपुर, सहतवार निवासी पंकज सिंह की कथित बातचीत की जांच व कार्रवाई की मांग की है।

पंकज सिंह ने बताया है कि एक शिकायत पर नाराज होकर दारोगा मनोज कुमार सिंह ने उन्हें खूब अपशब्द कहा है। इतना ही नहीं दारोगा ने उनसे उनकी जाति पूछी। इस वायरल ऑडियो में पंकज सिंह ने यह भी बताया है कि वह केशव मौर्य के रिलेटिव हैं। 

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी पर किसी की जाति की बात पूछने व इसके आधार पर अपशब्द के आरोप प्रशासनिक दुष्कृत्य के साथ आपराधिक कृत्य भी है। ऐसे मामले में तत्काल जांच और कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : ओडिशा: पारादीप बंदरगाह से 220 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद

 

संबंधित समाचार