बरेली: मतदाता बनने के लिए आज और कल विशेष अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के 3492 बूथों पर शनिवार और रविवार को विशेष अभियान के तहत मतदाता बनाने का काम किया जाएगा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ को समय से पहुंचने के आदेश दिए गए हैं।

दो और तीन दिसंबर को अभियान में मतदेय स्थलों पर पहुंचकर लोग फार्म 6, 7, और 8 भरेंगे। नौ दिसंबर तक मतदाता बनने के लिए लोग फार्म भरेंगे। इन सभी का नाम 5 जनवरी को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में आ जाएगा।

ये भी पढ़ें - बरेली: एड्स पीड़ितों से करें सुगम व्यवहार

संबंधित समाचार