पीलीभीत: बिटिया की शादी में पिता ने बेच दी चार बीघा जमीन, दहेजलोभी फिर भी नाखुश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: पिता ने चार बीघा जमीन बेचकर बिटिया की धूमधाम से शादी कर दी। मगर ससुरालिये कार और पांच लाख रुपये की मांग पर अड़ गए।  इसे पूरा न करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया।

पुलिस ने पति समेत पांच ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज की है। जहानाबाद थाने में दी गई तहरीर में ग्राम ललौरीखेड़ा निवासी संजना ने बताया कि उसकी शादी 27 फरवरी 2023 को बरेली जिले के दियोरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम भुडुवा निवासी आकाश से हुई थी। पिता ने चार बीघा जमीन बेचकर शादी के खर्च पूरे किए थे।

मगर ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। कार और पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी।इसके पूरा करने में असमर्थता जताने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति के नशेड़ी होने की बात भी बाद भी पता चली। जब इसकी शिकायत अन्य ससुरालियों से की गई तो वह भी पीड़िता को ही पीटने लगे।

मायके वालों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। तीन नवंबर को मायके वालों के समझाने का कोई असर नहीं पड़ा , फिर अभद्रता शुरू कर दी गई। चार नवंबर को हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल कर शिकायत की। इस पर दियोरनिया थाने की पुलिस ने आकर बचाया। दूसरे दिन पांच नवंबर को भी परिजन ने ससुरालियों से बात की लेकिन सभी दहेज की मांग पर अडिग रहे और बिना मांग पूरी किए ससुराल में रखने से इनकार कर दिया। मामले में पति आकाश, सास ऊषा देवी, ससुर मुरारीलाल, निशा और धर्मेंद्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: पुलिस को दो लाख देकर आया हूं..और छात्रा से शुरू कर दी छेड़छाड़

संबंधित समाचार