बहराइच: सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल, एक घायल की हालत गंभीर

बहराइच: सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल, एक घायल की हालत गंभीर

बहराइच, अमृत विचार। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को सड़क हादसे हो गए इन सड़क हादसों में लखनऊ मार्ग पर टहल रहे ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रामगांव थाना क्षेत्र के सराय मेहराबाद गांव निवासी फकीरे (45) पुत्र देवतादीन गोलवाघाट पुल के पास पैदल जा रहे थे। रात आठ बजे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। घायल ग्रामीण को रात में ग्राम प्रधान नीरज त्रिपाठी और गार्ड कामता प्रसाद लादकर जिला अस्पताल लाए। परिवार को सूचना दी। 

cats006

मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया। रात 10 बजे रास्ते में लखनऊ ले जाते फकीरे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली देहात के नागरौर निवासी रिजवानुल हक पुत्र नुरुल हक अपने पुत्र रसीद खाना देने के लिए पिता पुत्र बाइक से जा रहे थे। 

डीहा गांव के निकट बलरामपुर मार्ग पर वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामगांव थाना क्षेत्र के असमानपुर गांव निवासी विनीत कुमार पुत्र जिलेदार और छोटू पुत्र दुल्ला एक मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। शामिल होने के बाद दोनों बाइक से वापस आ रहे थे। 

माहसी क्षेत्र के गांधिला के पास इनकी बाइक आटो से टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि विनीत की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें:-सीएम योगी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा प्रमुख नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा...