सीएम योगी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा प्रमुख नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा...
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज अपना 63वां जन्मदिन माना रहे हैं। ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य समते कई नेताओं ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट साझा कर बधाई दी। इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
सीएम योगी ने सोशल साइट एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ''लोकप्रिय राजनेता, कुशल संगठनकर्ता, भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, लंबे समय तक माँ भारती की सेवा का सौभाग्य मिले''।
लोकप्रिय राजनेता, कुशल संगठनकर्ता, @BJP4India के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 2, 2023
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, लंबे समय तक माँ भारती की सेवा का सौभाग्य मिले।@JPNadda pic.twitter.com/fsBiq9xL0o
वहीं यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर लिखा, ''कुशल संगठनकर्ता, प्रखर राष्ट्रवादी व योग्य रणनितिकार, करोड़ो कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत तथा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
कुशल संगठनकर्ता, प्रखर राष्ट्रवादी व योग्य रणनितिकार, करोड़ो कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत तथा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @JPNadda जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/DwMPWQrWUN
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) December 2, 2023
बता दें कि आज 63 साल के हो गए। नड्डा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में छात्र नेता रहे और फिर भाजपा की युवा शाखा में भी काम किया। दायित्व बढ़ने के साथ ही उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन के एजेंडे पर बने रहने और गुटबाजी से दूरी को प्राथमिकता दी। भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में लाए जाने से पहले वह हिमाचल प्रदेश में विधायक और मंत्री थे।
यह भी पढ़ें:-भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को केशव मौर्य ने दी जन्मदिन की बधाई, कहा- आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ रहें...
