भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को केशव मौर्य ने दी जन्मदिन की बधाई, कहा- आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ रहें...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके 63वें जन्मदिन पर शनिवार को बधाई देते हुए कहा कि आपके विशिष्ट कार्यशैली व प्रेरक नेतृत्व में भाजपा लगातार विजय के पथ पर अग्रसर रहे यही ईश्वर से प्रार्थना है।

 

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया साइट एक्स पोस्ट साझा करते हुए लिखा, भारत माता के उपासक, राष्ट्रभक्त, दूरदर्शी, विनम्र व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, ओजस्वी वक्ता, कुशल संगठनकर्ता, प्रखर राष्ट्रवादी व योग्य रणनीतिकार, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत तथा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं  शुभकामनाएं''।

इसके साथ हुए उन्होंने लिखा, प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। आपके विशिष्ट कार्यशैली व प्रेरक नेतृत्व में भाजपा लगातार विजय के पथ पर अग्रसर रहे यही ईश्वर से प्रार्थना है। 

बता दें कि आज 63 साल के हो गए। नड्डा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में छात्र नेता रहे और फिर भाजपा की युवा शाखा में भी काम किया। दायित्व बढ़ने के साथ ही उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन के एजेंडे पर बने रहने और गुटबाजी से दूरी को प्राथमिकता दी। भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में लाए जाने से पहले वह हिमाचल प्रदेश में विधायक और मंत्री थे।

यह भी पढ़ें:-गौतमबुद्ध नगर: नकली भारतीय करेंसी का कारोबार करने वाले सात लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार