लखनऊ : आठ पुलिस इंस्पेक्टर को मिली तैनाती, ये होगा कार्यक्षेत्र
लखनऊ, अमृत विचार। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आठ पुलिस इंस्पेक्टर को अब क्षेत्र में तैनाती दे दी गई है। इस संबंध में लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से लखनऊ के पूर्वी जोन में भेजा गया है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन से पश्चिमी जोन में भेजा गया है।
वहीं इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव को भी पुलिस लाइन से पश्चिमी जोन में भेजा गया है। इसके अलावा टीकाराम वर्मा को पश्चिमी जोन, भानु प्रताप को उत्तरी जोन, रामबाबू को दक्षिणी जोन, धर्मेंद्र यादव को पश्चिमी जोन और दर्शन सिंह को प्रभारी एएचटीयू के पद पर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : दुल्हन बनने से पहले ही मौत की नींद सुला दी गई युवती, घर के पास मिली खून से लथपथ लाश
