UP news : स्कूटी सीख रही युवती को खींचकर ऑटो में डाला, किया गैंगरेप
गाजियाबाद, अमृत विचार। दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में रेप की घटनाएं बेतहाशा बढ़ रही हैं। पुलिस के महिला सुरक्षा के दावे रोज फेल हो रहे हैं। जिले में एक युवती को जबरन ऑटो में खींचकर ले गए दरिंदों ने उसका गैंगरेप किया। इतना ही नहीं उसकी सहेली और बॉयफ्रेंड को इस वारदात के दौरान बंधक भी बनाये रखा।
मिली जानकारी के अनुसार पूरी वारदात ट्रॉनिका सिटी इलाके की है। जहाँ अपने काम से वापिस आ रही युवती अपनी सहेली के बॉयफ्रेंड की स्कूटी चलाना सीख रही थी। तभी एक ऑटो पर आये कुछ लोगों ने उसका किडनैप कर लिया। दरिंदे उसे सूनसान इलाके में ले गए और बारी-बारी से उसका रेप किया। इस वारदात के दौरान युवती की सहेले और उसके बॉयफ्रेंड को दरिंदों ने बंधक बनाये रखा। पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है,जो ट्रॉनिका सिटी के पास जॉब करती है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पीड़ितों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : मध्य कमान अस्पताल के नर्सिंग कैडेटों के छठे बैच का कमीशनिंग समारोह आयोजित
