बहराइच: राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़, देहरादून और अयोध्या की टीम ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहीपुरवा, बहराइच। जनपद के गंगापुर गांव में विद्यालय के स्थापना दिवस पर शनिवार को राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बरेली, देहरादून और अयोध्या की टीम ने जीत दर्ज की। मिहींपुरवा क्षेत्र के ग्राम सभा गंगापुर में स्थित जेएस एकेडमी के स्थापना दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अंबिका चौधरी रहे।

उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। जेएस एकेडमी के प्रबंधक प्रियेश मौर्य की देखरेख में आयोजित वॉलीबॉल टूनामेंट में राज्य स्तर की लगभग एक दर्जन से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रियेश मौर्य ने बताया की दिसंबर के पहले दिन ब्लाक स्तरीय टूनामेंट में काफ़ी संख्या में टीमों ने हिस्सा लिया था।

समाचार लिखे जाने तक डे नाइट मैच के दूसरे दिन देहरादून, बरेली समेत अन्य दर्जनों टीम ने अपना प्रदर्शन किया। जिसमें आजमगढ़, देहरादून और अयोध्या की टीम विजय रही। इस दौरान मंझाव प्रधान नरेंद्र सिंह, विद्यालय के समस्त स्टाप व भारी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: एक वो सपा है जिसने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं थीं, एक भाजपा है जो अयोध्या में भव्य राममंदिर बनवा रही है: केशव

संबंधित समाचार