दर्दनाक सड़क हादसा: कार पलटने से पिता पुत्री की मौत, पत्नी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलवर। दिल्ली- मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली से जयपुर की ओर तेज गति से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलटने से पिता पुत्री की मौत हो गई तथा पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर निवासी हिमांशु अग्रवाल, प्रिया पत्नी हिमांशु और छोटी बच्ची कायरा कल रात्रि को अपनी कार में सवार होकर दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे।

शीतल के पास चैनल नंबर 84+300 पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया । जिससे कार पलट कर डिवाइडर को पार करते हुए जयपुर से दिल्ली जाने वाली लाइन पर चली गई। गाड़ी के कई बार पलटी खाने से हिमांशु की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर एन एच आई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के स्टाफ ने कार को सीधा करवाया और कर में सवार सभी को निकलवाया तो देखा कि हिमांशु की मौत हो चुकी तथा शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया।

एंबुलेंस के स्टाफ द्वारा हिमांशु के शव को एवं घायल पत्नी प्रिया और पुत्री कायरा को गंभीर हालत में बड़ौदामेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कायरा को भी मृत घोषित कर दिया। घायल प्रिया का प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें- Assembly Election Results 2023 Live : चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी, जानें पल-पल के अपडेट्स

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव