राजस्थान: रुझानों में भाजपा की बढ़त से उत्साहित गजेंद्र सिंह शेखावत, बोले- लोगों ने कांग्रेस की गारंटी को विफल कर दिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा की बढ़त से उत्साहित केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को कहा कि लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए मतदान किया है। शेखावत ने यहां संवाददाताओं से कहा, “लोगों ने कांग्रेस की गारंटी को विफल कर दिया है। उन्होंने भ्रष्ट कांग्रेस को बाहर करने के लिए मतदान किया है।'' उन्होंने कहा कि भाजपा भारी जनादेश के साथ राज्य में सरकार बनाएगी। 

ये भी पढ़ें- भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी, सीएम केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा - विष्णुदत्त 

संबंधित समाचार