बरेली: लखनऊ के होटल फाइनेंस कंट्रोलर ने लगाया 20.70 लाख का चूना, एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। लखनऊ के लेबुआ होटल फाइनेंस कंट्रोलर ने 20.70 लाख रुपये गबन कर इस्तीफा देकर बरेली चले आए। खुलासा होने पर होटल के लाइजिनिंग मैनेजर ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। इस बारे में होटल के लाइजनिंग मैनेजर पुनीत गोयल ने बताया सिविल लाइन्स निवासी सौरभ चोपड़ा 2020 से फरवरी 2021 तक फाइनेंस कंट्रोलर के पद पर होटल में कार्यरत थे।

होटल में जो भी भुगतान कैश में होता वह सौरभ चोपड़ा को दे दिया जाता था। क्योंकि बैंक खाते में जमा करवाने की जिम्मेदारी उनकी थी। लेकिन उसने रुपये बैंक में न जमा कराकर पैसे अपने पास रख लिए। वहीं फरवरी 2021 में वह इस्तीफा देकर बरेली चला गया।

जब हिसाब किताब की जांच की गई तो 20,78,800 रुपये का का घपला पाया गया। कंपनी ने उससे संपर्क किया तो उसने घपला करने की बात स्वीकार की और रुपये वापस करने के लिए समय मांगा। इसके लिए उसने 09 जुलाई 2021 को बरेली की कचहरी में एक नोटरी एफीडेविट भी दिया।

इसके बाद जब रुपये उससे मांगे गए तो वह धमकी देने लगाऔर विरोध करने पर फर्जी मुकदमा लिखाने की बात कही। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें - बरेली: पुरानी जांचों का नहीं हिसाब...संविदा कर्मचारी की मौत पर फिर कमेटी गठित

संबंधित समाचार