उप्र: राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन कर रहे आठ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के बदतर हालात एवं जगह-जगह टूटे हुए रोड आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोड की लचर व्यवस्था पर कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने सवाल उठाया और बुधवार को बाघागाड़ा पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई कांग्रसियों के साथ धरने पर …

लखनऊ, अमृत विचार। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के बदतर हालात एवं जगह-जगह टूटे हुए रोड आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोड की लचर व्यवस्था पर कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने सवाल उठाया और बुधवार को बाघागाड़ा पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई कांग्रसियों के साथ धरने पर बैठ गईं।

पुलिस प्रशासन द्वारा धरने को समाप्त करने के लिए कहा गया परंतु जिला अध्यक्ष ने कहा जब तक किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा इसकी जिम्मेदारी नहीं ली जाती है कि यह कार्य कितने दिनों में पूरा हो जाएगा तब तक वह धरने पर से नहीं उठेंगी जिसके कारण पुलिस प्रशासन ने जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर गीडा थाने ले गई।

संबंधित समाचार