लखनऊ : केजीएमयू के प्रो.अनिल गुप्ता राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित
लखनऊ, अमृत विचार। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग के एचओडी प्रो.अनिल गुप्ता को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. अनिल गुप्ता को पुरस्कृत किया है। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया है।
प्रो. अनिल गुप्ता को यह सम्मान दिव्यांगों के जीवन को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए दिया गया है। साल 2022-23 की बात करें तो महज एक साल में विभाग की ओपीडी में करीब 26 हजार मरीजों को इलाज मिला है। जिसमें दिव्यांगों के 450 पैर बनाये गये हैं। इसके अलावा 4500 स्पेशल जूते भी बनाये गये हैं। जिससे पैरों के टेढ़े पन की समस्या से जूझ रहे मरीजों को राहत मिली है।
इस दौरान प्रो.अनिल गुप्ता ने अमृत विचार के साथ हुई बातचीत में बताया है कि विभाग में आने वाले दिव्यांग मरीजों को आत्मनिर्भर बनाने की एक कोशिश है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अभी हमें और काम करने की जरूरत है। जिससे दिव्यांगजन आत्मनिर्भरता के साथ गुणवत्तापूर्ण जीवन जी सकें।
यह भी पढ़ें : मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा- मप्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में दोगुनी ताकत से लौटेगी कांग्रेस
