अयोध्या: अवार्ड सेरेमनी के साथ 17वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का हुआ समापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। 17वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का रविवार को कई फिल्मों के प्रदर्शन और अवार्ड सेरेमनी के साथ समापन हो गया। अध्यक्षता कर रहे डॉ. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का अयोध्या में आना सुखद है। फिल्म सिटी प्रदेश में बन रही है, लेकिन अयोध्या में भी स्थापित होगी। जितने निर्माता निर्देशक हैं। वह आने वाले दिनों में अयोध्या आएंगे और युवा प्रतिभाओं से मुखातिब होंगे। 

विशेष सचिव आईएएस डॉ. हीरालाल ने कहा कि फिल्में संस्कृति को भी आगे बढ़ाती हैं। संस्कृतियों का संरक्षण हो या आपसी संवाद को गति देने के साथ ही स्थानीय मेधाओ को आगे ले जाने का मौका यह मंच देता है। फेस्टिवल के समापन के दिन गठबंधन, कान्हाजी, बीड्स ऑफ ब्रेथ, बेड नं. 17, हितनेचा आम्बा, वेव लेंथ, यू कम्प्लीट मी सहित 20 फिल्में दिखाई गईं।

इस दौरान फिल्मों को कैटेगिरी के मुताबिक अवार्ड मिला। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री बिसऊ की मूक रामलीला, बेस्ट फीचर फिल्म - नवरस कथा कोलाज, बेस्ट फीचर फिल्म- मंडली, बेस्ट एक्सपेरिमेंटल फिल्म-मैला और वायरल प्रपंचम, बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म- बाल नरेन सहित कई फिल्में शामिल रहीं।

जनार्दन पांडे, डॉ. मोहनदास, डॉ. शाह आलम राना, अभिषेक शर्मा, अंतरिक्ष श्रीवास्तव, लव पाठक, आशीष अग्रवाल, मुकेश वर्मा, आदिल खान, धर्मेंद्र वर्मा, अमित सिंह, आदित्य प्रताप मल्ल, प्रिंसिपल गुरुनानक कॉलेज की मौजूदगी रही। अंकिता पाठक, सुप्रिया श्रीवास्तव, प्रिंसी, पूजा मिश्रा, रिजवान व अन्य बच्चों ने रंगोली बनाई। गुरुनानक प्रबंध कमेटी के प्रबंधक राजेंद्र सिंह छाबड़ा, सचिव प्रतिपाल सिंह पाली, सीईओ मनदीप सिंह ऋषि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: अंतरराज्यीय बरुवार गिरोह के चार शातिर लुटेरों को पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार