'दुल्हनों की मंडी'...मां-बाप बेचते हैं बेटियां, बीवी खरीदने से पहले जान लीजिए जरूरी बात

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

Bulgaria Bride Market: आपने अपने जीवन में तमाम तरह की मंडियां देखी और सुनी होंगी, जहां कम कीमत पर सामान खरीदने को मिल जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मंडी में बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप अपने लिए दुल्हन खरीद सकते हैं। हालांकि इंसानों की खरीद फरोख्त पर पाबंदी है, लेकिन इस जगह दुल्हनों को खरीदना और बेचना पूरी तरह लीगल है। 

12-13 साल की लड़कियों की भी लगती है बोली
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बुल्गारिया की ब्राइड मार्केट यानी दुल्हन मंडी की। जहां लोग मार्केट में घूमकर अपनी पसंद की लड़की तलाशते हैं और फिर लड़की के माता-पिता से मोल भाव करके लड़की को खरीदकर अपने घर ले जाते हैं। जिसके बाद खरीदी गई लड़की को पत्नी का दर्जा दिया जाता है।

भवल

यह रिवाज रिवाज 3000 से भी ज्यादा साल पुराना बताया जाता है जो यहां के कस्बों में प्रचलित है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यहां 12-13 साल की लड़कियों की भी बोली लगती है, और इन लड़कियों को उनके परिवार वाले सजा-धजा कर मंडी में लेकर जाते हैं। 

कुंवारी और सुंदर लड़कियों के ज्यादा दाम
बता दें, बुल्गारिया सरकार की ओर से भी दुल्हन मंडी को लगाने की इजाजत मिली हुई है। इस मंडी में लड़की के अनुसार ही उसकी कीमत होती है। जो लड़की कुंवारी होती है, उसकी ज्यादा कीमत और जो विधवा या तलाकशुदा होती हैं, उसकी कम कीमत।

इसके अलावा लड़कियों की उम्र और रंग-रूप को देखकर भी उनकी बोली लगाई जाती है। इसलिए लड़कियां भारी मेकअप और ऐसे कपड़े पहने होती हैं, जिनसे उनका फिगर ज्यादा बेहतर दिख सकें। वहीं इस मंडी को लेकर कुछ खास नियम भी हैं। यहां सिर्फ कलाइदझी समुदाय के लोग ही अपनी बेटी को बेच सकते हैं। साथ ही परिवार का गरीब होना भी जरूरी है। वहीं जो मर्द लड़की खरीद कर ले जाता है, उसे लड़की से शादी करना अनिवार्य होता है। 

बहाकक

वर्जिन रखने के लिए लड़कियों का मर्दों से मिलना मना
बताते चलें, कलाइदझी समुदाय मूलत: तांबे और पीतल की मूर्तियां बनाने का काम करता है। इस समुदाय को अपनी बेटी को बेचने की परंपरा पर काफी गर्व है। उनके हिसाब से यह रिवाज लड़के और लड़कियों दोनों के लिए ही फायदेमंद है। इसके जरिए गरीब परिवार के लोग अपने बच्चों की शादी बहुत ही अच्छी तरह से करवा सकते हैं। इसके अलावा इस समुदाय के लोगों ने लड़कियों के लिए कई कड़े नियम भी बनाए गए हैं। ताकि उनकी वर्जिनिटी को कोई खतरा ना हो। 

इस समुदाय में माना जाता है कि अगर लड़कियां वर्जिन नहीं होंगी, तो उनकी शादी ठीक तरह से नहीं होगी और उनके दाम भी कम लगेंगे। इसलिए 12-13 साल की लड़कियों की पढ़ाई छुड़वा दी जाती है और लड़कियों का घर वालों के बिना कहीं जाना गलत माना जाता है। साथ ही यहां की लड़कियां किसी को डेट नहीं कर सकती हैं। जबकि लव मैरिज करने वाली लड़कियों का बहिष्कार कर दिया जाता है।

ये भी पढे़ं- पार्टनर की कुछ आदतें आपका रिश्ता कर सकती हैं खराब, इन बातों का हमेशा रखें ध्यान

 

 

 

 

संबंधित समाचार