प्रतापगढ़ : तीन राज्यों में शानदार प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, BJP जिलाध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात
प्रतापगढ़, अमृत विचार। तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।
चार राज्यों के चुनाव का रविवार को परिणाम आने पर भाजपा नेता व कार्यकर्ता पार्टी तीन राज्यों में मिली पार्टी की जीत पर कार्यालय में ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाने लगे। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और पटाखे दगाकर कार्यकर्ता झूमने लगे। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया की मोदी नाम की गारंटी को जनसमर्थन मिला है। सांसद संगम लाल गुप्ता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राजस्थान में पार्टी ने आठ सीटों की जिम्मेदारी दी थी,सभी जीते हैं। मोदी, शाह,जेपी नड्डा के विचारों और जनता के विश्वास की जीत है।
सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत विकास और विश्वास की जीत है। इस दौरान जिला महामंत्री राजेश सिंह, पवन गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अशोक सरोज,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह,पूर्व महामंत्री अशोक मिश्र,राघवेंद्र शुक्ल, विजय मिश्र,पंकज मिश्र, अंशुमान सिंह, रुचि केसरवानी, प्रतिभा सिंह,विवेक उपाध्याय विक्रम सिंह,राजाराम वैश्य, संजय सोनी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -यह जीत विकसित भारत के आह्वान और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की जीत है: प्रधानमंत्री मोदी
