बरेली: सपा के जिला कोषाध्यक्ष के खिलाफ पशु चिकित्सक का घर कब्जाने की जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गौरव जायसवाल और उनकी पत्नी के खिलाफ पशु चिकित्सक के आवास पर कब्जा कर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ अनीता चौहान सोमवार को कब्जाए गए आवास पर पहुंचीं तो उस पर ताला लगा पाया।

शाहजहांपुर रोड स्थित इंटरनेशनल सिटी के आवास संख्या आई-8 में रहने वाली आरजू वर्मा ने गौरव जायसवाल और उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरजू के मुताबिक उनके पति ओमप्रकाश वर्मा पशु चिकित्सक है।

वर्ष 2022 में उन्होंने किराए पर अपना मकान गौरव जायसवाल और उनकी पत्नी को दिया था। आरजू के अनुसार गौरव का भाई सौरभ सपा के कद्दावर नेता आजम खां का करीबी है। उसने दबंगई दिखाते हुए उनके मकान पर कब्जा कर लिया। उन्होंने मकान खाली करने को कहा तो गौरव और उनकी पत्नी ने जातिसूचक गालियां देते हुए इन्कार कर दिया। मकान खाली करने बदले में 20 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी।

आरजू ने इसके बाद आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह को शिकायती पत्र दिया, जिसके बाद थाना बिथरी चैनपुर में गौरव और उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ अनीता चौहान इस प्रकरण की जांच कर रही हैं। सोमवार को जांच के लिए पहुंची सीओ को कब्जाए गए मकान में ताला लगा मिला।

सीओ ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। अब तक गौरव जायसवाल के खिलाफ दोनों थानों में दर्ज मुकदमों का पता चला है। एक मुकदमा प्रेमनगर और दूसरा इज्जतनगर में दर्ज है।

ये भी पढे़ं- बरेली: बिशप मंडल कॉलेज के ग्राउंड में सज गया तिब्बत बाजार, कई राज्यों के व्यापारियों ने लगाई अपनी दुकान

 

संबंधित समाचार