बरेली: बहेड़ी और शेरगढ़ के बदमाशों ने तोड़ा था एटीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर में एचडीएफसी का एटीएम तोड़ने वाले चार बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। यह बदमाश बहेड़ी और शेरगढ़ के रहने वाले हैं। चारों लोग रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। वहीं पर उन्होंने एटीएम लूट की योजना बनाई थी। पुलिस अब इस गैंग के फरार सरगना …

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर में एचडीएफसी का एटीएम तोड़ने वाले चार बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। यह बदमाश बहेड़ी और शेरगढ़ के रहने वाले हैं। चारों लोग रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। वहीं पर उन्होंने एटीएम लूट की योजना बनाई थी। पुलिस अब इस गैंग के फरार सरगना को तलाश कर रही है।

बुधवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 5 सितंबर की रात प्रेमनगर में सूर्या बैंक्वेट हॉल के पास लगे एचडीएफसी के एटीएम को बदमाशों ने लोहे के तार से बांधकर उखाड़ दिया था। इसी बीच वहां पर चीता पुलिस पहुंच गई जिसको देखकर बदमाश भाग गए।

क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम तब से उनका पीछा कर रही थी। सर्विलांस टीम को मंगलवार की रात चारों संदिग्धों की लोकेशन प्रेमनगर के गांधी नगर में मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें घेर लिया। संदिधों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए बदमाश विशाल गंगवार और सचिन गंगवार निवासी शेरगढ़, वेदप्रकाश निवासी बहेड़ी, और आकाश उर्फ आदित्य निवासी दादरी हैं। इनके पास से पुलिस को तीन तमंचे, कारतूस के साथ एक कार बरामद हुई है।

आरोपियों ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात गाजियाबाद के रहने वाले मोनू से हुई थी। उसी ने उन्हें एटीएम तोड़ने की बात बताई थी। अब पुलिस सरगना मोनू की तलाश कर रही है। चारों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार