गोरखपुर: ट्रेन के Ladies coach में युवक ने किया सुसाइड, नहीं हो सकी पहचान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। सोमवार देर रात रेलवे स्टेशन पर खड़ी गोरखपुर से बिहार जाने वाली नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। ट्रेन तकरीबन एक घंटे से प्लेटफार्म पर खड़ी थी। जब महिलाएं अपने कोच में यात्रा के लिए चढ़ीं तो युवक का शव फंदे के सहारे पंखे से लटका देख चीख पड़ीं। मौके पर पहुँची आरपीएफ ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।    

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र तकरीबन चालीस वर्ष है और उसके पास से पहचान सम्बन्धी कोई भी कागज नहीं बरामद हुआ है। गोरखपुर से सिवान होते हुए नरकटियागंज जाने वाली 05142 ट्रेन में यह घटना घटी। यात्री के पास से न तो कोई बैग मिला है और ना ही कोई पहचान पत्र, इसलिए उसकी पहचान भी आरपीएफ के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। आत्महत्या की घटना के बाद ट्रेन करीब तीन घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: तिलक समारोह से लौट रहे मामा-भांजे समेत तीन की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार