Online Game से सिपाही की पत्नी ने जीता एक करोड़ रुपए, उपहार में मिले iPhone और बुलेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संत कबीर नगर। जनपदीय कारागार संत कबीर नगर में तैनात एक सिपाही की पत्नी आनलाइन गेमिंग के माध्यम से करोड़पति बन गई। मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के मूल निवासी और जिला कारागार में तैनात सिपाही देवेश मिश्र की पत्नी अर्चना मिश्रा पिछले दो वर्षों से My 11app पर लगातार पैसे लगाकर गेम खेल रही थी। शनिवार को उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया कि वे एक करोड़ रुपए जीत चुकी हैं।

पहले तो उन्हें इस पर विश्वास ही नहीं हुआ। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से पता लगाया तो सूचना सच साबित हुई। कुछ देर की जरुरी औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद गेमिंग कम्पनी ने उनके बैंक एकाउंट में टीडीएस काटने के बाद शेष रकम 72 लाख रुपए भेज दिया। कम्पनी के द्वारा उपहार स्वरूप उन्हें एक आईफोन और बुलेट मोटरसाइकिल गिफ्ट करने का भी मैसेज प्राप्त हुआ है।

इस उपलब्धि के बाद अर्चना मिश्रा और उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। बातचीत के दौरान अर्चना मिश्रा ने बताया कि उन्होंने वर्ल्डकप क्रिकेट के दौरान ड्रीम इलेवन ऐप्प पर भी पैसा लगाने का प्रयास किया था, लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि my 11app पर उन्होंने कुल 13 हजार रुपए लगाया था। जीते हुए पैसों से वे अपने सपनों को पूरा करेंगी।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: सड़क निर्माण का काम अधूरा छोड़ गायब हुआ ठेकेदार, केस दर्ज

संबंधित समाचार