बहराइच: जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, 100 मीटर बालक वर्ग में अमरदीप रहे प्रथम
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला एथेलेटिक्स चैंपियनशिप
बहराइच, अमृत विचार। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता का मंगलवार को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी क्रीड़ाधिकारी अनुपमा धानुक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जनपद के अंडर 20 खिलाड़ियों द्वारा खेल में प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक वर्ग में अमरदीप प्रथम , गुलशन द्वितीय, सचिन यादव तीसरे स्थान पे रहे। जबकि 100 मीटर बालिका वर्ग में लक्ष्मी पाठक प्रथम, रानी पाठक द्वितीय, रीना सिंह तृतीय स्थान पे रही।

400 मीटर बालक वर्ग में सचिन प्रथम, विशाल द्वितीय, जसमिंदर तृतीय रहे। जबकि 200 मीटर बालिका वर्ग में कविता प्रथम, शिवानी सिंह द्वितीय, आरोही तृतीय रही, 1500 मीटर बालक वर्ग में अमरदीप प्रथम, रंजीत द्वितीय, मनदीप तृतीय रहे जबकि 1500 मीटर बालिका वर्ग में रानी पाठक प्रथम, कविता द्वितीय ,रीना तृतीय रहीं।
लंबी कूद बालक वर्ग में गुलशन प्रथम , सचिन द्वितीय , अंकुर तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में अमरदीप प्रथम, शरीफ द्वितीय, विशाल तृतीय रहे। जैवलिन थ्रो बालिका वर्ग में लक्ष्मी प्रथम, शिवानी पांडे द्वितीय, आरोही तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता का समापन डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह टिंकू द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करके किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मनोज पाल ,रोहित सिंह , मो आरिफ ,राकेश पासवान व मनीष बघेल रहे। इस दौरान एथेलेटिक्स सचिव अटल सिंह, दिव्यांशु तलरेजा, कैलाश यादव, विजय पांडे, महेश यादव, आदित्य मिश्र, सहित सैकड़ों प्रतिभागी व गणमान्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अमेठी: सड़क निर्माण का काम अधूरा छोड़ गायब हुआ ठेकेदार, केस दर्ज
