नैनीताल: अवैध होटलों पर चलेगा पालिका का डंडा, टैक्स नहीं मिलने पर हो रहा है लाखों रुपये का नुकसान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नैनीताल,अमृत विचार। नगर में अवैध रूप से चल रहे होटल,गेस्ट हाउसों से पालिका को टैक्स नही मिल रहा है तो वही सुरक्षा के मद्देनजर भी होटल, गेस्ट हाउस हमेशा चुनौती बने रहते हैं। लेकिन अब पालिका इन सभी को चिह्नित कर टैक्स वसूली करने जा रही है।

नगर पालिका प्रशासक केएन गोस्वामी ने बताया कि पालिका को माली हालत से उबारने के लिए वसूली में तेजी लाई जा रही है, जिसके लिए नगर पालिका के बकायेदारों को नोटिस जारी कर आरसी काटी जा रही है। वहीं नगर में अवैध रूप से चल रहे होटलों व गैस्ट हाउसों का चिह्नित कर उनसे भी टैक्स वसूले जाने पर कार्यवाही शुरू कर दी है।

जिससे पालिका के राजस्व में लाखों की बढ़ोतरी होगी। कहा कि पर्यटन विभाग की सूची के अनुसार नगर में केवल 300 होटल व 100 होम स्टे रजिस्टर हैं जबकि इससे कई गुना अधिक होटल व गेस्ट हाउसों का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है। इन  होटलों व गेस्ट हाउसों को चिह्नित कर टैक्स वसूला जायेगा।

संबंधित समाचार