मथुरा: मुख्यमंत्री को लिखा खून से पत्र, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मूल गर्भगृह पर दीपदान करने की मांगी अनुमति
मथुरा, अमृत विचार। श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मूल गर्भगृह पर दीपदान करने की अनुमति मांगी। उन्होंने पुलिस पर अपने कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने का भी आरोप लगाया। इसका उन्होंने वीडियो भी जारी किया है।
उन्होंने कहा, श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास ने अपने कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया है। भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों को प्रशासन दीपदान और जलाभिषेक करने से रोकने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को पाबंद कर रहा है और उनको नजरबंद किया जा रहा है।
उनका कहना था, सपा, बसपा और कांग्रेस सरकार में हमको पूजा पाठ से रोका गया, अब भाजपा सरकार है। अब भी हम श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर दीपदान और जलाभिषेक नहीं करेंगे तो कब करेंगे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों से निर्धारित समय पर जन्मस्थान पर पहुंच कर दीपदान करने की भी अपील की है।
ये भी पढे़ं- मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और मस्जिद की ओर के सभी रास्तों पर प्रतिबंधित किए वाहन
